UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित, अनुज अग्निहोत्री ने हासिल किया पहला स्थान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने की प्रक्रिया

UPSC CSE 2025 का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिखाई दे रहे “UPSC Civil Services Final Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  4. भविष्य के उपयोग के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट भी सुरक्षित रखें।

कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन

आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा के माध्यम से कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। श्रेणीवार चयनित अभ्यर्थियों का विवरण इस प्रकार है:

  • सामान्य वर्ग: 317 उम्मीदवार
  • ईडब्ल्यूएस: 104 उम्मीदवार
  • ओबीसी: 306 उम्मीदवार
  • अनुसूचित जाति (SC): 158 उम्मीदवार
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 73 उम्मीदवार

परीक्षा कार्यक्रम

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके बाद मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच संपन्न हुई थी।

 

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें