जीएसटी दर में कमी पर अशोक गहलोत का तंज, कहा- लोकसभा में 150 सीटें और कम हो जाएं तो…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जीएसटी दरों में हाल ही में हुई कमी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की लोकसभा में 303 सीटों से घटकर 240 सीटें रहने पर इनकम टैक्स और जीएसटी स्लैब में कमी आई है। उनका कहना है कि अगर बीजेपी की लोकसभा में 150 सीटें और कम हो जाएं, तो जनता को मिलने वाला लाभ और भी बढ़ जाएगा।

गहलोत ने 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए बीजेपी पर तंज कसा। 2019 में पार्टी को 303 सीटें मिली थीं, जबकि 2024 में पार्टी केवल 240 सीटों पर सिमट गई। उन्होंने कहा, “63 सीटें कम होने में इतना फायदा है, तो 150 सीटें कम होने पर जनता को लाभ और अधिक मिलेगा।”

नवरात्रि से लागू होगी नई जीएसटी दरें

गौरतलब है कि 3 सितंबर 2025 को सरकार ने साबुन, साइकिल, टीवी और जीवन बीमा पॉलिसी जैसे आम उत्पादों पर जीएसटी दरें घटा दी हैं। गुटखा, तंबाकू और सिगरेट को छोड़कर, ये नई दरें 22 सितंबर, नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगी।

प्रमुख उत्पादों पर नई जीएसटी दरें

18% से घटकर 5%:

मक्खन, घी, सूखे मेवे, कंडेंस्ड दूध, सॉसेज, मांस, चीनी से बनी मिठाइयाँ, जैम, फलों की जेली, नारियल पानी, नमकीन, 20 लीटर पैक पेयजल, फलों का रस, दूध युक्त पेय पदार्थ, आइसक्रीम, पेस्ट्री, बिस्कुट, कॉर्नफ्लेक्स, शैम्पू, टैल्कम पाउडर, टूथपेस्ट, टूथब्रश, फेस पाउडर, साबुन, हेयर ऑयल।

12% से घटकर 5%:

टूथ पाउडर, दूध की बोतलें, रसोई के बर्तन, छाते, बर्तन, साइकिल, बांस के फर्नीचर, कंघी जैसी उपभोक्ता वस्तुएँ।

इन बदलावों से आम जनता की जेब पर असर कम होगा और खरीदारी सस्ती होगी।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें