Asia Cup 2025 :टीम इंडिया के ऐलान पर भड़की प्रियंका चतुर्वेदी, कहा- BJP के चीयरलीडर्स…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एशिया कप 2025 के लिए मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हुआ। लेकिन इस फैसले पर उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) ने नाराज़गी जताई। पार्टी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर तंज कसते हुए लिखा, “अब बीजेपी के चीयरलीडर्स भारत-पाकिस्तान मैच देखने दुबई जाएंगे।”

गौरतलब है कि 14 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होना है।

बीसीसीआई सिर्फ कमाई में व्यस्त – प्रियंका चतुर्वेदी

प्रियंका ने आगे कहा, “ऑपरेशन सिंदूर को भुलाया जा सकता है, जब तक बीसीसीआई इस मैच से अपनी कमाई करता रहेगा। यह बेहद शर्मनाक है।”

उन्होंने एक और पोस्ट में पाकिस्तान को लेकर भी टिप्पणी की। चतुर्वेदी ने लिखा कि पाकिस्तान ने भारत में आयोजित एशिया कप हॉकी मैचों को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया था, लेकिन बीसीसीआई फिर भी क्रिकेट मैच कराने को उत्सुक है। उन्होंने सवाल उठाया कि “क्या पहलगाम में अपनों को खोने वाले परिवारों के साथ यह विश्वासघात नहीं है?”

संसद में भी उठाया था मुद्दा

प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद में भी इस पर आवाज़ उठाई थी। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कहा था-“अगर आप आईसीसी चेयरमैन से कह देंगे कि भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा, तो मैच रद्द हो जाएगा।”

आदित्य ठाकरे का भी हमला

उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने भी बीसीसीआई पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बीजेपी हमेशा आपको पाकिस्तान जाने को कहेगी, लेकिन बीसीसीआई पाकिस्तान के साथ मैच खेलकर पैसा कमाने का मौका कभी नहीं छोड़ेगी।”

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें