अटल जयंती : आज से शुरु हो रही अटल कैंटीन, अब दिल्लीवासियों को 5 रुपये में मिलेगा भरपेट और पौष्टिक भोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली की जनता को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बड़ी राहत मिलने जा रही है। भाजपा सरकार बृहस्पतिवार से राजधानी में 100 नई अटल कैंटीन की शुरुआत करने जा रही है, जहां सिर्फ 5 रुपये में पौष्टिक और भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल से खासतौर पर मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर इस योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अटल कैंटीन भाजपा के चुनावी संकल्पों में शामिल थी, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है।

सरकारी जानकारी के अनुसार, हर अटल कैंटीन में प्रतिदिन करीब 500 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इन कैंटीनों में साफ-सुथरे माहौल में पौष्टिक खाना परोसा जाएगा, ताकि शहरी गरीबों और श्रमिक वर्ग को सस्ते दामों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।

सरकार का मानना है कि अटल कैंटीन योजना न सिर्फ भूख से जूझ रहे लोगों के लिए सहारा बनेगी, बल्कि यह सामाजिक कल्याण की दिशा में भी एक अहम कदम साबित होगी।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें