बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। क्रिसमस के मौके पर गुरुवार, 25 दिसंबर को भी बहुमूल्य धातुओं के दाम ऊंचाई पर बने हुए हैं। निवेशकों और खरीदारों के बीच सोना-चांदी की बढ़ती कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
गुड रिटर्न के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,39,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बिक रहा है। वहीं, चेन्नई में सोने की कीमत और भी ज्यादा होकर 1,39,860 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। इस साल सोने ने करीब 74 फीसदी की मजबूती दिखाई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने का हाजिर भाव 4,525.96 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है।
चांदी भी 2 लाख के पार
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। 25 दिसंबर को दिल्ली में चांदी 2,34,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है। बीते कुछ समय से चांदी के दाम लगातार 2 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर बने हुए हैं। इस साल चांदी ने भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।
आपके शहर में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
-
24 कैरेट – ₹1,39,400
-
22 कैरेट – ₹1,27,800
-
18 कैरेट – ₹1,04,590
मुंबई
-
24 कैरेट – ₹1,39,250
-
22 कैरेट – ₹1,27,650
-
18 कैरेट – ₹1,04,440
चेन्नई
-
24 कैरेट – ₹1,39,860
-
22 कैरेट – ₹1,28,200
-
18 कैरेट – ₹1,06,950
कोलकाता
-
24 कैरेट – ₹1,39,250
-
22 कैरेट – ₹1,27,650
-
18 कैरेट – ₹1,04,440
अहमदाबाद
-
24 कैरेट – ₹1,39,300
-
22 कैरेट – ₹1,27,700
-
18 कैरेट – ₹1,04,490
लखनऊ
-
24 कैरेट – ₹1,39,400
-
22 कैरेट – ₹1,27,800
-
18 कैरेट – ₹1,04,590
पटना
-
24 कैरेट – ₹1,39,300
-
22 कैरेट – ₹1,27,700
-
18 कैरेट – ₹1,04,490
हैदराबाद
-
24 कैरेट – ₹1,39,250
-
22 कैरेट – ₹1,27,650
-
18 कैरेट – ₹1,04,440
अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर जांच लें। इससे न सिर्फ आपको सही कीमत पर खरीदारी करने में मदद मिलेगी, बल्कि किसी भी तरह के आर्थिक नुकसान से भी बचा जा सकेगा।










