बरेली : लाल संदूक में बंद मिला 8 वर्षीय मासूम का शव, साथ में रखा हुआ था चिप्स-चॉकलेट 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक लाल रंग के बंद संदूक से 8 से 10 साल के मासूम का शव बरामद हुआ। संदूक में बच्चे के शव के साथ चिप्स, कुरकुरे और चॉकलेट भी मिले, जिससे पूरे मामले में तांत्रिक क्रिया से जुड़ा होने का शक गहरा गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

पुलिया के नीचे मिला बंद संदूक

यह मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे से करीब 200 मीटर अंदर नक्तिया नदी की ओर जाने वाले रास्ते के पास पुलिया के नीचे यह संदूक मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदूक खोला तो अंदर मासूम का शव देखकर सभी स्तब्ध रह गए।

बच्चे की आंख फूटी और दांत टूटे

संदूक के अंदर, मासूम का शव, चिप्स, कुरकुरे, चॉकलेट मिले हैं। साथ ही बच्चे की एक आंख और कुछ दांत टूटे हुए थे, जिससे शक जताया जा रहा है कि किसी तांत्रिक क्रिया के तहत मासूम की हत्या की गई और शव को नदी में फेंकने से पहले संदूक में भरकर लाया गया था।

पोस्टमार्टम के लिए गठित हुआ 3 डॉक्टरों का पैनल

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए तीन डॉक्टरों का विशेष पैनल पोस्टमार्टम करेगा।

एसएसपी ने बनाई 4 विशेष टीमें

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बरेली ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए चार टीमों का गठन किया है।
अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज वारदात का पूरा रहस्य खोल दिया जाएगा।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें