मेरठ में BLO ने खाया जहर, परिजनों का आरोप- फॉर्म भरने में देरी को लेकर अफसर बना रहे थे दबाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरठ में SIR प्रक्रिया से जुड़े कार्यों के दबाव का एक गंभीर मामला सामने आया है। पल्लवपुरम क्षेत्र में तैनात एक BLO ने कथित तौर पर अधिकारियों की प्रताड़ना और अत्यधिक कार्यदवाब के चलते ज़हर खा लिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहित नामक कर्मचारी सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। इनकी ड्यूटी पल्लवपुरम के वार्ड-57 में SIR फॉर्म भरने के लिए लगाई गई थी। आरोप है कि फॉर्म भरने में देरी को लेकर अधिकारी लगातार मोहित पर दबाव बना रहे थे और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

इसी तनाव के चलते बुधवार को मोहित ने ज़हर खा लिया। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह मामला SIR प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यदवाब और प्रशासनिक व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े करता है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें