दीपावली से पहले सीएम योगी ने प्रदेश वासियों से की खास अपील, कहा- इस बार त्योहार बनाएं स्वदेशी..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में दीपावली की रौनक अपने चरम पर है। बाजारों में लोगों की भीड़ और खरीदारी के उत्साह के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से एक खास अपील की है। उन्होंने लोगों से इस त्योहारी सीजन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की बात कही है, ताकि देश के कारीगरों और शिल्पकारों को सम्मान और सहयोग मिल सके।

सीएम योगी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, दीपावली का पावन पर्व निकट है। जब आप खरीदारी के लिए निकलें तो ‘स्वदेशी का संकल्प’ अवश्य लें। देश में निर्मित दीये, मोमबत्तियां, झालर और अन्य वस्तुएं ही खरीदें। आपकी ये छोटी सी पहल लाखों कुम्हारों, शिल्पकारों और छोटे दुकानदारों की दीपावली को रौशन कर सकती है।”

उन्होंने आगे लिखा, “उपहारों के लिए भी ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP)’ से जुड़े स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। इससे न सिर्फ स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि हमारे कारीगरों के परिश्रम को भी उचित सम्मान मिलेगा।”

योगी सरकार लगातार स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय व्यापार को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। उनका मानना है कि स्वदेशी वस्तुएं अपनाने से न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत का सपना भी साकार होगा।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें