AAP को बड़ा सियासी झटका : राघव चड्ढा ने छोड़ी पार्टी, थामा BJP का दामन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया है। उनके साथ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी पार्टी छोड़ दी।

तीनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने फैसले की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व और संगठन के भीतर हालात को अपने इस्तीफे की बड़ी वजह बताया।

राघव चड्ढा बोले- संविधान के प्रावधानों का करेंगे इस्तेमाल

राघव चड्ढा ने कहा, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य होने के नाते हमने संविधान के प्रावधानों के तहत भारतीय जनता पार्टी में विलय का फैसला किया है।

संदीप पाठक ने कही ये बात

संदीप पाठक ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी और कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी, लेकिन हालात ऐसे बन गए कि उन्हें यह कठिन फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि देशभर में लाखों कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित हैं और उनका सम्मान हमेशा बना रहेगा।

पहले से चल रही थीं अटकलें

पिछले कुछ हफ्तों से राघव चड्ढा और पार्टी नेतृत्व के बीच मतभेदों की खबरें सामने आ रही थीं। हाल ही में AAP ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटाया था और उनकी जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी दी गई थी।

इसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पार्टी के भीतर दूरी लगातार बढ़ रही थी।

राजनीतिक गलियारों में हलचल

राघव चड्ढा का AAP छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम का असर आने वाले चुनावों और राज्यसभा की राजनीति पर पड़ सकता है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें