Bihar Chunav 2025 : प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Chunav 2025) के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 51 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। हालांकि, प्रशांत किशोर खुद किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है।
जहां पहले करगहर सीट से उनके चुनाव लड़ने की चर्चा थी, वहां से अब भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
प्रमुख उम्मीदवार और सीटें
-
करगहर: रितेश पांडे
-
दरभंगा: आरके मिश्रा
-
गोपालगंज: प्रीति किन्नर
-
कुम्हरार: केसी सिन्हा
-
मांझी: यदुवंश गिरी
-
वाल्मीकिनगर: दीर्घ नारायण प्रसाद
-
पूर्णिया (अमौर): अफरोज आलम
-
कटिहार (प्राणपुर): कुणाल निषाद
-
सुपौल (निर्मली): रामप्रवेश कुमार यादव
-
सुरसंड: ऊषा किरण
-
लौरिया: सुनील कुमार
अन्य घोषित उम्मीदवार
-
हरसिद्धि (एससी): अवधेश राम
-
ढाका: डॉ. लाल बाबू प्रसाद
-
रुन्नीसैदपुर: विजय कुमार साह
-
बेनीपट्टी: मोह. परवेज आलम
-
सिकटी: रागिब बब्लू
-
कोचाधामन: अबू अफ्फान फारूक
-
बैसी: मोह. शाहनवाज आलम
-
आलमनगर: सुबोध कुमार सुमन
-
सहरसा: किशोर कुमार
-
सिमरी बख्तियारपुर: सुरेंद्र यादव
-
महिषी: शमीम अख्तर
-
दरभंगा ग्रामीण: शोएब खान
-
भोजपुर (छपरा): जय प्रकाश सिंह
-
परसा: मुसाहेब महते
-
सोनेपुर: चंदनलाल महता
-
कल्याणपुर (एससी): राम बालक पासवान
-
मोरवा: जागृति ठाकुर
-
मटिहान: डॉ. अरुण कुमार
-
बेगूसराय: सुरेंद्र कुमार सहनी
-
खगरिया: जयंती पटेल
-
बलदौर: गजेंद्र कुमार सिंह (निषाद)
-
परबत्ता: विनय कुमार वरुण
-
पीरपैंती (एससी): घनश्याम दास
-
बेलहर: ब्रज किशोर पंडित
-
अस्थावां: लता सिंह
-
बिहारशरीफ: दिनेश कुमार
-
नालंदा: कुमारी पूनम सिन्हा
जन सुराज की इस पहली सूची में क्षेत्रीय विविधता और सामाजिक समावेश का ध्यान रखा गया है। पार्टी अगले चरण में सभी 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करने की तैयारी में है।










