बिहार में सत्ता बदलाव की आहट: नई सरकार गठन की कवादय तेज, नीतीश कुमार जल्द देंगे इस्तीफा, जानें कब होगा शपथ ग्रहण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आने वाले 48 घंटे बेहद अहम बताए जा रहे हैं। सोमवार से राजनीतिक दलों की कई महत्वपूर्ण बैठकें होने की संभावना है, जिनके बाद राज्य में सरकार परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार देर शाम या मंगलवार सुबह इस्तीफा दे सकते हैं। नई सरकार के गठन तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहेंगे।बीजेपी विधायक दल की बैठक सोमवार को संभव

सूत्र बताते हैं कि बीजेपी सोमवार को विधायक दल की बैठक बुला सकती है। इसके लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति आज शाम या सोमवार सुबह तक किए जाने की संभावना है। इस बैठक में आगे की राजनीतिक रणनीति और सरकार गठन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

जदयू भी सोमवार को करेगी अपनी अहम बैठक

इधर जदयू भी सोमवार को अपने विधायकों की बैठक प्रस्तावित कर रही है। यही बैठक जदयू के आगे के राजनीतिक कदम और रणनीति को तय करेगी। सूत्रों का कहना है कि सोमवार को नीतीश कुमार अपनी कैबिनेट की संभवत: आखिरी बैठक कर सकते हैं।

कैबिनेट बैठक के बाद वे सोमवार देर शाम या मंगलवार सुबह राजभवन जाकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देंगे।
नई सरकार के शपथ ग्रहण तक वे कार्यवाहक सीएम बने रहेंगे।

इस्तीफे के बाद NDA विधायक दल चुनेगा नया नेता

राजभवन से लौटने के बाद मुख्यमंत्री आवास पर NDA विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में नीतीश कुमार को NDA विधायक दल का नेता चुने जाने की पूरी संभावना है। इसके बाद वे दोबारा राजभवन जाकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

22 नवंबर से पहले नई सरकार बनना जरूरी

वर्तमान 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में नई 18वीं विधानसभा के गठन और नई सरकार के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया इसी तारीख से पहले पूरी होनी चाहिए।

फिलहाल शपथ ग्रहण समारोह की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी है। इस चुनाव में बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि जदयू को 85 सीट मिलीं।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें