वाराणसी कैंट स्टेशन पर डेलिगेट्स का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, वंदे भारत से 150 किमी पदयात्रा के लिए हुए रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर शुक्रवार को एक विशेष अवसर देखने को मिला, जब सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के तहत युवाओं का एक डेलिगेशन वंदे भारत ट्रेन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। दोपहर 3 बजे रवाना हुए इस दल का स्टेशन पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया।

डेलिगेट्स पर पुष्प वर्षा, तिलक और ढोल–नगाड़ों के बीच उत्साह

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में महानगर और जिला इकाई के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं स्टेशन पर मौजूद रहीं। महिलाओं ने सभी डेलिगेट्स पर पुष्प वर्षा की और चंदन का तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। महानगर और जिला अध्यक्ष ने प्रत्येक डेलिगेट को माला पहनाकर सम्मानित किया।

स्टेशन परिसर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर ढोल–नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए अपनी खुशी व्यक्त कर रहे थे। महिलाओं ने शंखनाद कर डेलिगेट्स को शुभकामनाएं दीं।

युवाओं की 150 किमी पदयात्रा को मिली प्रशंसा

अपने संबोधन में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से निकले ये युवा सरदार पटेल के गांव से स्टैचू ऑफ यूनिटी तक 150 किमी पदयात्रा का संकल्प लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का यह उत्साह प्रेरणादायक है और वे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सरदार पटेल का सपना “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा पर निकले ये युवा पूरे देश को एकता का संदेश देंगे।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग

इस अवसर पर आरपी कुशवाहा, चंद्रशेखर उपाध्याय, राजेंद्र सिंह पटेल, आशुतोष पाल (क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा), अखिलेंद्र प्रताप सिंह सन्नी (क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा), रीना पात्रों, संगीता पाल, सोमा दास, रिया बनर्जी, संगीता चक्रवर्ती, अशोक कुमार पाण्डेय, प्रमील पाण्डेय सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें