BMC Diwali Bonus : दीवाली से पहले बोनस की बारिश, BMC कर्मियों को मिलेंगे ₹31,000

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र में दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के तीन प्रमुख नगर निगमों, मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की है। इस ऐलान के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

घोषणा के अनुसार, मुंबई महानगरपालिका (BMC) और बेस्ट के कर्मचारियों को ₹31,000 बोनस मिलेगा, ठाणे नगर निगम के कर्मचारियों को ₹24,500 और नवी मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों को ₹34,500 बोनस देने का निर्णय लिया गया है। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी पात्र कर्मचारियों को यह राशि जल्द से जल्द प्रदान की जाए।

पिछले साल मिला था ₹28,000 का बोनस

पिछले वर्ष, मुख्यमंत्री रहते हुए एकनाथ शिंदे ने बीएमसी कर्मचारियों को ₹28,000 बोनस दिया था, जबकि वर्ष 2023 में कर्मचारियों को ₹25,000 बोनस मिला था। इस साल बोनस राशि बढ़ाकर ₹31,000 कर दी गई है, जिसे कर्मचारी ‘दिवाली गिफ्ट’ के रूप में देख रहे हैं।

शिक्षकों और गैर-शिक्षण स्टाफ को भी मिलेगा लाभ

बीएमसी की ओर से गुरुवार (16 अक्टूबर) को जारी बयान में कहा गया कि सभी पात्र बीएमसी अधिकारी, कर्मचारी, सहायता प्राप्त निजी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी, जिनमें शिक्षण सहायक और शिक्षा सेवा कार्यकर्ता शामिल हैं, जिन्हें को भी ₹31,000 की राशि दी जाएगी।

इसके साथ ही, शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों (सहायता प्राप्त एवं गैर-सहायता प्राप्त) के स्टाफ को भी यह राशि दी जाएगी। वहीं, कम्युनिटी हेल्थ वॉलंटियर्स (सीएचवी) को ‘भाई दूज’ के उपहार के रूप में ₹14,000 और किंडरगार्टन शिक्षकों व सहायकों को ₹5,000 का बोनस मिलेगा।

बीएमसी के बयान के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने सभी बीएमसी अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें