Bihar Chunav 2025 : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी आरएलजेपी (RLJP) के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 24 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
गौरतलब है कि महागठबंधन में आरएलजेपी की एंट्री नहीं हो सकी है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करेगी और कई सीटों पर अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी।
पारस के बेटे को अलौली से टिकट
सूची में सबसे चर्चित नाम अलौली सीट से उम्मीदवार बनाए गए यशराज पासवान का है, जो खुद पशुपति पारस के बेटे हैं। इसके अलावा बक्सर से धर्मेंद्र राम, आरा से हरे कृष्ण पासवान, वैशाली से राम एकबाल कुशवाहा और मोहनिया से अनिल कुमार को टिकट दिया गया है।
पारस ने कहा कि आरएलजेपी सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के उम्मीदवार जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
आरएलजेपी की उम्मीदवारों की पूरी सूची
-
अलौली (SC) – यशराज पासवान
-
खगड़िया – पूनम यादव
-
बेलदौर – सुनीता शर्मा
-
साहेबपुर कमाल – संजय कुमार यादव
-
बखरी – नीरा देवी
-
सिकंदरा – रामाधीन पासवान
-
राजपुर – अमर पासवान
-
चेनारी – सोनू कुमार नट
-
डुमराव – मृत्युंजय कुशवाहा
-
बक्सर – धर्मेंद्र राम (मेहतर)
-
आरा – हरे कृष्ण पासवान
-
अरवल – दिव्या भारती
-
इमामगंज – तपेश्वर पासवान
-
बराचट्टी – शिव कुमार नाथ निराला
-
मोहनिया – अनिल कुमार
-
बरहरिया – सुनील पासवान
-
कुढ़नी – विनोद राय
-
बरूराज – संजय पासवान
-
हरसिद्धि – मदन पासवान
-
गरखा – विगन मांझी
-
चिरैया – शेख सलाउद्दीन खान
-
राजापाकर – शिवनाथ कुमार पासवान
-
हाजीपुर (शहर) – धनश्याम कुमार दाहा
-
वैशाली – राम एकबाल कुशवाहा
-
महुआ – शमसुज्जमा
पारस की यह पहली सूची बिहार की सियासत में नया समीकरण बना सकती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पासवान और कुशवाहा समाज का प्रभाव है। अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि आने वाले दिनों में आरएलजेपी और किन दलों के साथ गठबंधन कर सकती है।










