गुजरात के पंचमहल जिले के पावागढ़ तीर्थ पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला मालवाहक रोपवे अचानक ढह गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई।
निर्माण सामग्री ले जाने के लिए इस्तेमाल होता था रोपवे
यह रोपवे मांची इलाके से निज मंदिर तक निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए लगाया गया था। हादसा होते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
मृतकों में कर्मचारी और ऑपरेटर शामिल
इस दुर्घटना में कुल 6 लोगों की जान गई है, जिनमें 2 लिफ्ट ऑपरेटर, 2 कर्मचारी और 2 अन्य लोग शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना ने पावागढ़ में चल रहे विकास और सुरक्षा इंतज़ामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जांच के आदेश
फिलहाल हादसे की जांच शुरू कर दी गई है ताकि असली कारण सामने आ सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और गम का माहौल है।










