अखिलेश यादव ने ट्रंप के बयान पर साधा निशाना, कहा- हम अमेरिका…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज पहुंचे। यहां उन्होंने 15 अगस्त को करंट लगने से मृतक बृजेश राठौर के परिवार से मुलाकात की और ₹2 लाख का मुआवजा चेक सौंपा।

पीड़ित परिवार को न्याय की मांग

अखिलेश यादव ने कहा कि जिस लापरवाही की वजह से बृजेश राठौर की जान गई, उसके जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने परिवार पर दर्ज झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, “हमारी सरकार में घटना होने पर ये लोग नौकरी मांगते थे, अब गरीब को नौकरी क्यों नहीं दे पा रहे?”

 अमेरिका पर बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा, अमेरिका स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीक में दुनिया में सबसे आगे है। भारत के लिए अमेरिका के साथ मजबूत संबंध जरूरी हैं क्योंकि व्यापार बड़े पैमाने पर होता है। पड़ोसी देशों से सतर्क रहना चाहिए, खासकर पाकिस्तान से। हम अमेरिका को नहीं छोड़ सकते क्योंकि उनसे हमारे रणनीतिक और आर्थिक रिश्ते जुड़े हैं।”

यूपी पुलिस पर सवाल

मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, आज हालात ऐसे हैं कि लोग पुलिस को देखकर घबरा जाते हैं। वर्दी देखते ही लोग अपनी जेब टटोलने लगते हैं। महंगाई, बिजली संकट और एंबुलेंस सेवा की कमी से जनता परेशान है। जीएसटी कम होने के बावजूद गरीब को राहत नहीं मिल रही, क्योंकि मुनाफाखोरी खत्म नहीं हो रही।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें