BSNL लाया है धमाकेदार Monsoon Offer: पहले महीने फ्री इंटरनेट और रिचार्ज पर भी खास छूट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिलायंस जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त ऑफर लॉन्च किया है। Monsoon Dhamaka Offer के तहत नए यूजर्स को फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर पहले महीने की सर्विस बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी। यानी इंस्टॉलेशन के दिन से अगले 30 दिन तक कोई चार्ज नहीं देना होगा।

30 सितंबर तक मिलेगा फायदा

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऑफर 30 सितंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगा। यानी आपके पास करीब डेढ़ महीने का समय है इस ऑफर का लाभ उठाने का। इसके बाद यह सुविधा बंद हो जाएगी।

रिचार्ज प्लान्स पर भी डिस्काउंट

BSNL इस ऑफर के साथ कुछ अतिरिक्त छूट भी दे रही है।

  • ₹449 प्लान पर तीन महीने तक हर महीने ₹50 की छूट

  • ₹499 प्लान पर तीन महीने तक हर महीने ₹100 की छूट

गौरतलब है कि फिलहाल जियो और एयरटेल के पास ऐसा कोई मुफ्त ब्रॉडबैंड या डिस्काउंट ऑफर नहीं है। BSNL का यह कदम नए ग्राहकों को आकर्षित करने और बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

पहले महीने की मुफ्त सर्विस से यूजर्स बिना किसी खर्च के BSNL की इंटरनेट क्वालिटी को परख सकते हैं, और अगर पसंद आए तो आगे भी छूट वाले प्लान्स का फायदा ले सकते हैं।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें