संत प्रेमानंद महाराज से मिले शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, कही किडनी देने की बात, जानें क्या मिला जवाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इन दिनों चर्चा में हैं। इस बीच यह कपल वृंदावन पहुंचा, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। मुलाकात के दौरान राज कुंद्रा ने ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर शिल्पा भी हैरान रह गईं।

दरअसल, इंस्टाग्राम पर सामने आए एक वीडियो में दोनों पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं और हाथ जोड़कर प्रेमानंद महाराज के सामने बैठे हैं। बातचीत के दौरान राज कुंद्रा ने बताया कि वह पिछले दो साल से महाराज को फॉलो कर रहे हैं और उनके मन में उठने वाले हर सवाल का जवाब उन्हें अगले ही दिन सोशल मीडिया के जरिए मिल जाता है। इस दौरान महाराज ने उन्हें नाम जप करने की सलाह भी दी।

बातचीत के बीच महाराज जी ने बताया कि उनकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं और वे पिछले 10 साल से इस समस्या के साथ जीवन जी रहे हैं। यह सुनकर राज कुंद्रा ने तुरंत अपनी एक किडनी देने की इच्छा जाहिर कर दी। उन्होंने कहा, “आप सबके लिए प्रेरणा हैं। अगर मैं आपके काम आ पाऊं, तो मेरी एक किडनी आपके नाम।”

राज की बात पर प्रेमानंद महाराज ने जवाब देते हुए कहा, “जब तक भगवान का बुलावा नहीं आएगा, तब तक हम किडनी की वजह से इस दुनिया को नहीं छोड़ेंगे। आपका यह भाव हम दिल से स्वीकार करते हैं।” सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कपल के इस भावुक पल पर खूब प्यार जता रहे हैं।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें