सीएम योगी देंगे ‘ग्रामीण जनता सेवा’ बसों का तोहफा, 250 नई बसें होंगी शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण जनता के लिए बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इस मौके पर पूरे प्रदेश में 250 नई बसें चलाई जाएंगी, जिनमें लखनऊ समेत सभी डिपो की 10% फ्लीट शामिल होगी। ये बसें 75–80 किलोमीटर के दायरे तक गांवों में चलेंगी और यात्रियों से 20% कम किराया लिया जाएगा।

ग्रामीण जनता सेवा बसें

  • बसों के लिए अलग रूट तय होंगे।

  • किराया रोडवेज बसों की तुलना में काफी कम (₹1.04 प्रति किमी)।

  • उदाहरण: ₹100 के किराए पर यात्रियों को केवल ₹80 चुकाने होंगे।

  • 8–10 साल पुरानी बसों को इस सेवा में लगाया जाएगा।

चालक-परिचालकों के लिए फायदे

  • सामान्य बसों में 2.06 रुपये/किमी की बजाय 2.18 रुपये/किमी भुगतान मिलेगा।

  • 26 दिन लगातार संचालन पर ₹5000 का बोनस।

  • 80% से ज्यादा लोड फैक्टर होने पर कमीशन भी मिलेगा।

ग्रामीणों को फायदा

नई बस सेवा से ग्रामीणों को कम किराए में यात्रा की सुविधा मिलेगी। छोटे कारोबारियों को सामान बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। फल, सब्जियां और दूध जैसी चीजें भी कम खर्च में ढुलाई हो सकेंगी।

सीएम की अन्य सौगातें

  • 1.5 लाख जन सुविधा केंद्रों का उद्घाटन, जहां RTO से जुड़े 48 काम आसानी से होंगे।

  • 8 इलेक्ट्रिक डबल डेकर, 16 इलेक्ट्रिक, 1 रेट्रोफिट इलेक्ट्रिक, 10 CNG, 2 AC और कई अन्य श्रेणी की बसों की शुरुआत।

  • 400 बीएस-6 बसों और 11 इंटरसेप्टर वाहनों को भी हरी झंडी।

 यह नई पहल न केवल ग्रामीणों को कम किराए पर बेहतर सुविधा देगी, बल्कि ड्राइवरों और कंडक्टरों की आमदनी भी बढ़ाएगी।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें