कफ सिरप मामला: NDPS एक्ट के तहत अब तक की सबसे बड़ी कुर्की, शुभम जायसवाल के पिता की ₹28 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामले में सोनभद्र पुलिस ने कड़ा प्रहार करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। तस्करी के मुख्य सरगना बताए जा रहे शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल की करीब ₹28.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अदालत के आदेश पर पुलिस टीम शुक्रवार को वाराणसी पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार जब्त की गई संपत्तियों में आलीशान मकान, व्यावसायिक भवन, महंगी लग्ज़री कार और बैंक खातों में जमा बड़ी रकम शामिल है। जांच में सामने आया है कि यह सारी संपत्ति मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध आय से बनाई गई थी। इसे एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक की सबसे बड़ी जब्ती में गिना जा रहा है।कोर्ट के

आदेश पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि संगठित अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कदम उठाया गया है। सोनभद्र में दर्ज मामले की विस्तृत जांच के बाद अदालत ने 22 जनवरी को कुर्की का आदेश जारी किया था, जिसके अनुपालन में वाराणसी में यह कार्रवाई की गई।

कुर्क की गई संपत्तियों का पूरा ब्यौरा

बैंक खाते और जमा राशि

इंडियन बैंक, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय शाखा, वाराणसी

खाता संख्या 7622620712 – ₹53,93,276 (एफडी)

खाता संख्या 8069294902– ₹60,00,000 (एफडी)

*खाता संख्या 7610416827 – ₹1,44,226.94 (डेबिट फ्रीज)

खाता संख्या 7724136676– ₹5,45,380.05 (डेबिट फ्रीज)

जब्त किया गया वाहन (चल संपत्ति)

*Mercedes-Benz GLS 450D 4MATIC

* रजिस्ट्रेशन नंबर: UP-32-PV-1111

* क्रय मूल्य: ₹1,37,25,000

* वर्तमान अनुमानित मूल्य: ₹1,22,15,000

अचल संपत्तियां (आवासीय व व्यावसायिक भवन)

1. मकान संख्या C-27/142-C-1, जगतगंज, चेतगंज, वाराणसी

* स्वामिनी: शारदा जायसवाल (पत्नी)

* क्रय मूल्य: ₹1,98,00,000

* रजिस्ट्री तिथि: 16 फरवरी 2023

2. **मकान संख्या C-19/15-M-3-A-6, हबीबपुरा, लल्लापुरा खुर्द, वाराणसी

* स्वामिनी: शारदा जायसवाल

* क्रय मूल्य: ₹1,05,00,000

* रजिस्ट्री तिथि: 14 फरवरी 2023

3. मकान/व्यावसायिक भवन संख्या B-38/2-63-65-N, तुलसीपुर वार्ड, भेलूपुर, वाराणसी

*स्वामिनी: शारदा जायसवाल

* प्रोपराइटर: Shaili Traders

* अनुमानित मूल्य: ₹23 करोड़

* रजिस्ट्री तिथि: 05 जुलाई 2025

नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

एसपी अभिषेक वर्मा ने दो टूक कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी समाज के लिए गंभीर खतरा है और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सोनभद्र पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त अभियान चला रही है।

 

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें