बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, 11 दिनों में किया इतने करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नया इतिहास रच रही है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को दूसरे वीकेंड में जबरदस्त एंट्री के बाद फिल्म ने दूसरे सोमवार को ऐसा कलेक्शन किया, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे सोमवार को (वीकेंड को छोड़कर) ओपनिंग डे के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया, जो किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। भारतीय बाजार में ‘धुरंधर’ तेजी से 400 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है, जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 600 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुका है।

11 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना?

‘धुरंधर’ न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म अब तक 123.25 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 420.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इन आंकड़ों को मिलाकर फिल्म ने 11 दिनों में वर्ल्डवाइड 544 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि इसे सिर्फ 55 करोड़ रुपये और कमाने हैं, जिसके बाद यह 600 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। उम्मीद है कि एक-दो दिनों में ही ‘धुरंधर’ यह मुकाम हासिल कर लेगी।

वर्ल्डवाइड कमाई में बना नया रिकॉर्ड

धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ‘धुरंधर’ ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। यह फिल्म इस साल दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन चुकी है। इसने ‘वॉर 2’ के 303.22 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

अब फिल्म की नजर ‘सैयारा’ के 579.3 करोड़ रुपये के ग्लोबल कलेक्शन पर है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 12वें दिन ‘धुरंधर’ यह आंकड़ा भी पार कर सकती है और साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।

भारत में 11 दिनों का बॉक्स ऑफिस हाल

सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा इसके ओपनिंग डे के 28 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है, जो वीकेंड के बाहर किसी भी फिल्म के लिए बेहद खास माना जाता है।

लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर’ का भारत में 11 दिनों का नेट कलेक्शन 379.75 करोड़ रुपये हो चुका है। यानी फिल्म अब 400 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर है।

हाउसफुल शो, मिडनाइट स्क्रीनिंग और दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए साफ है कि ‘धुरंधर’ लंबी रेस का घोड़ा साबित हो रही है और आने वाले दिनों में इसके कई और रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें