दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह करीब 8 बजकर 44 मिनट पर धरती हिलने का अहसास हुआ और कई लोग एहतियातन घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। इसका केंद्र उत्तर दिल्ली में स्थित था और भूकंप की गहराई जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे थी।
हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने और आपदा से जुड़ी सावधानियों का पालन करने की अपील की है।









