स्टेट गेस्ट हाउस कांड से महिला आरक्षण तक… विधानसभा में सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। महिला सम्मान, महिला आरक्षण और पुराने आपराधिक मामलों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस महिलाओं, पिछड़ों और दलितों के हितों की बात तो करती हैं, लेकिन उनके प्रति वास्तविक संवेदनशीलता नहीं रखतीं।

‘पूजा पाल के आंसू तक नहीं पोछ पाए’

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष पूजा पाल जैसे मामलों में भी संवेदनशीलता नहीं दिखा पाया।

उन्होंने कहा, “आप लोग पूजा पाल की आंखों के आंसुओं को भी नहीं पोछ पाए थे। आप जाति के नाम पर समाज को बांटते हैं, लेकिन महिलाओं, पिछड़ों और दलितों के प्रति आपकी कोई वास्तविक सहानुभूति नहीं है।”

स्टेट गेस्ट हाउस कांड का किया जिक्र

सीएम योगी ने स्टेट गेस्ट हाउस कांड और अन्य घटनाओं का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे कई उदाहरण हैं जो विपक्ष के आचरण को दर्शाते हैं।

उन्होंने विपक्षी नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि महिला विरोधी सोच लगातार सामने आती रही है।

महिला आरक्षण विधेयक पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्ताव का विरोध किया और उसके गिरने पर खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा, “नारी गरिमा और नारी सशक्तिकरण के लिए लाए गए महत्वपूर्ण प्रस्ताव को सदन में गिराया गया और फिर एक-दूसरे को बधाई दी गई। यह पूरे देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।”

बदायूं और बुलंदशहर घटनाओं का भी जिक्र

सीएम योगी ने साल 2014 की बदायूं घटना और 2016 की बुलंदशहर घटना का जिक्र करते हुए तत्कालीन सरकार पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि उस समय विपक्षी नेताओं ने गंभीर घटनाओं को राजनीतिक साजिश बताकर पीड़ितों की आवाज को दबाने का प्रयास किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश विपक्ष के ऐसे आचरण से आहत है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें