होली से पहले सर्राफा बाजार में हल्की नरमी देखने को मिल रही है। मंगलवार, 24 फरवरी को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
MCX पर सोने का हाल
Multi Commodity Exchange (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,60,769 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,61,598 रुपये पर बंद हुआ था।
सुबह करीब 10:05 बजे गोल्ड फ्यूचर 0.63% यानी लगभग 1000 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,580 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया। शुरुआती कारोबार में सोना 1,61,233 रुपये के हाई लेवल तक पहुंचा था, लेकिन बाद में मुनाफावसूली के चलते कीमतों में दबाव दिखा।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट
एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर 0.56% यानी 1,491 रुपये टूटकर 2,63,842 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता दिखा। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,67,221 रुपये से की थी और कारोबार के दौरान 2,67,500 रुपये का उच्च स्तर छुआ।
प्रमुख शहरों में चांदी का रेट
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी 2,850 रुपये में बिक रही है, जबकि 100 ग्राम के लिए 28,500 रुपये चुकाने होंगे। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,900 रुपये है।
आपके शहर में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
-
24 कैरेट – 1,61,510 रुपये
-
22 कैरेट – 1,48,060 रुपये
-
18 कैरेट – 1,21,170 रुपये
मुंबई
-
24 कैरेट – 1,61,780 रुपये
-
22 कैरेट – 1,48,300 रुपये
-
18 कैरेट – 1,21,340 रुपये
चेन्नई
-
24 कैरेट – 1,62,440 रुपये
-
22 कैरेट – 1,48,900 रुपये
-
18 कैरेट – 1,27,300 रुपये
कोलकाता
-
24 कैरेट – 1,61,780 रुपये
-
22 कैरेट – 1,48,300 रुपये
-
18 कैरेट – 1,21,340 रुपये
अहमदाबाद
-
24 कैरेट – 1,61,830 रुपये
-
22 कैरेट – 1,48,350 रुपये
-
18 कैरेट – 1,21,390 रुपये
लखनऊ
-
24 कैरेट – 1,61,930 रुपये
-
22 कैरेट – 1,48,450 रुपये
-
18 कैरेट – 1,21,490 रुपये
पटना
-
24 कैरेट – 1,61,830 रुपये
-
22 कैरेट – 1,48,350 रुपये
-
18 कैरेट – 1,21,390 रुपये
हैदराबाद
-
24 कैरेट – 1,61,780 रुपये
-
22 कैरेट – 1,48,300 रुपये
-
18 कैरेट – 1,21,340 रुपये
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर इंडेक्स की चाल का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है। होली से पहले कीमतों में आई यह नरमी खरीदारों के लिए राहत भरी खबर हो सकती है।










