Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के फिसले दाम, जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कारोबारी दिन घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुएं दबाव में कारोबार करती नजर आईं। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो पहले ताजा भाव जरूर जान लें।

MCX पर सोने का हाल

एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पिछले कारोबारी दिन यह 1,58,755 रुपये पर बंद हुआ था।

सुबह करीब 10:22 बजे सोना 0.47% यानी 754 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,001 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में इसने 1,58,173 रुपये का हाई भी छुआ।

चांदी की कीमत में तेज गिरावट

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर 1.24% यानी 3,268 रुपये टूटकर 2,59,750 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,61,361 रुपये पर की थी और कारोबार के दौरान 2,61,924 रुपये का उच्च स्तर छुआ।

खुदरा बाजार की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी 2,950 रुपये में बिक रही है, जबकि 100 ग्राम चांदी की कीमत 29,500 रुपये है। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव 3,000 रुपये चल रहा है।

आपके शहर में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली

  • 24 कैरेट: ₹1,58,550
  • 22 कैरेट: ₹1,45,350
  • 18 कैरेट: ₹1,18,950

मुंबई

  • 24 कैरेट: ₹1,58,400
  • 22 कैरेट: ₹1,45,200
  • 18 कैरेट: ₹1,18,800

चेन्नई

  • 24 कैरेट: ₹1,59,280
  • 22 कैरेट: ₹1,46,000
  • 18 कैरेट: ₹1,26,000

कोलकाता

  • 24 कैरेट: ₹1,58,400
  • 22 कैरेट: ₹1,45,200
  • 18 कैरेट: ₹1,18,800

अहमदाबाद

  • 24 कैरेट: ₹1,58,450
  • 22 कैरेट: ₹1,45,250
  • 18 कैरेट: ₹1,18,850

लखनऊ

  • 24 कैरेट: ₹1,58,550
  • 22 कैरेट: ₹1,45,350
  • 18 कैरेट: ₹1,18,950

पटना

  • 24 कैरेट: ₹1,58,450
  • 22 कैरेट: ₹1,45,250
  • 18 कैरेट: ₹1,18,850

हैदराबाद

  • 24 कैरेट: ₹1,58,400
  • 22 कैरेट: ₹1,45,200
  • 18 कैरेट: ₹1,18,800

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की चाल का असर घरेलू वायदा बाजार पर दिख रहा है। निवेशक और खरीदारों को सलाह दी जाती है कि खरीदारी से पहले बाजार के रुझान और स्थानीय ज्वेलर्स के ताजा रेट जरूर जांच लें।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें