Housefull 5 : थिएटर में जबरदस्त कामयाबी के बाद अब यह मल्टीस्टारर फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह बना हुआ है और अब इसके ओटीटी रिलीज की तारीख और प्लेटफॉर्म की जानकारी सामने आ गई है।
कब और कहां देख सकते हैं ‘हाउसफुल 5’?
रिपोर्ट्स की मानें तो ‘हाउसफुल 5’ को 1 अगस्त 2025 से प्राइम वीडियो पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देखा जा सकेगा। इससे पहले यह फिल्म इसी प्लेटफॉर्म पर रेंट के तहत उपलब्ध थी। अब इसे सभी प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री स्ट्रीमिंग के लिए जारी किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि प्राइम वीडियो ने इसके ओटीटी राइट्स करीब 90 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। खास बात यह है कि फिल्म दो अलग-अलग वर्जन (5A और 5B) में रिलीज हुई थी, और ओटीटी पर भी यह दोनों वर्जन स्ट्रीम किए जाएंगे। हालांकि, मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल 5’ की कमाई
6 जून 2025 को रिलीज हुई ‘हाउसफुल 5’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। फिल्म ने भारत में 183.3 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 288.58 करोड़ रुपये रहा।
जानिए फिल्म की स्टारकास्ट
‘हाउसफुल 5’ को तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया है और इसमें कॉमेडी और ड्रामा का जबरदस्त तड़का लगाया गया है।
इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आए हैं:
-
अक्षय कुमार
-
रितेश देशमुख
-
अभिषेक बच्चन
-
संजय दत्त
-
फरदीन खान
-
श्रेयस तलपड़े
-
नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया
-
जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा
-
चंकी पांडे, निकितिन धीर, जॉनी लीवर, और
-
बॉबी देओल भी एक अहम रोल में नजर आए हैं।










