वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज इलाके में पुलिस ने एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार शाम एसओजी-2 की टीम ने छापेमारी कर 5 महिलाओं समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया।
घर के अंदर चल रहा था गंदा धंधा
पुलिस के मुताबिक, शीलनगर (तुलसीपुर) महमूरगंज स्थित एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार का काम चल रहा था। सूचना मिलने पर डीसीपी क्राइम सरवणन टी. के. के निर्देशन और एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार की अगुवाई में एसओजी-2 की टीम ने कार्रवाई की।
आरोपी और बरामद सामान
छापेमारी में सेक्स रैकेट की सरगना मानी जा रही टिंकू शर्मा, मकान मालिक कुंदन सिंह, एक ग्राहक और 5 महिलाओं को पकड़ा गया। मौके से यूज्ड और अनयूज्ड कंडोम सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।
मुकदमा दर्ज
पुलिस ने साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।










