वाराणसी में टेलीग्राम टास्क के नाम पर साइबर ठगी, युवक से 4.60 लाख रुपये उड़ाए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। जिले में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां टेलीग्राम पर मिले टास्क के झांसे में आकर एक युवक ने 4.60 लाख रुपये गंवा दिए। मामला लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट स्थित सत्यम नगर कॉलोनी का है।

पीड़ित प्रदीप कुमार जायसवाल के मुताबिक, बीते वर्ष 14 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया था, जिसमें दिए गए लिंक को क्लिक करने पर वह टेलीग्राम के एक चैनल ‘मेगा इंडिया लिमिटेड टास्क ग्रुप’ से जुड़ गए। इस ग्रुप में मौजूद लोगों ने ऑनलाइन टास्क पूरा कर निवेश के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।

शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क पूरे करने पर कुछ पैसे वापस मिले, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग चरणों में निवेश करने को कहा। मुनाफे की उम्मीद में प्रदीप ने किस्तों में कुल 4.60 लाख रुपये ग्रुप में निवेश कर दिए।

हालांकि, जब नए टास्क के नाम पर लगातार और पैसे मांगे जाने लगे, तो उन्हें ठगी का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर सेल से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर लंका थाने में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर निवेश या टास्क के नाम पर आने वाले अनजान लिंक और ग्रुप से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर सेल या नजदीकी पुलिस थाने को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें