UP Weather : इन 24 जिलों में होगी आज झमाझम बरसात, IMD ने जारी किया अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP Weather : उत्तर प्रदेश में इस समय मॉनसून पूरी रफ्तार पर है। पूर्वी से लेकर पश्चिमी हिस्सों तक बारिश का सिलसिला जारी है। बीते कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 अक्टूबर को भी राज्य के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जिसमें पश्चिमी यूपी में बारिश की तीव्रता ज्यादा रहने के आसार हैं।

17 जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि प्रदेश के करीब 17 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। किसानों और आम नागरिकों को वज्रपात से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पश्चिमी यूपी में बढ़ेगी बारिश, कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से 5 अक्टूबर से पश्चिमी यूपी में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी, जबकि 6 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ भारी वर्षा की भी संभावना है।

किन जिलों में बरसेगा पानी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं जैसे जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में बिजली कड़कने और बादल गरजने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

बारिश से गिरे तापमान में आई ठंडक

लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

  • गोरखपुर में भारी वर्षा के बाद अधिकतम तापमान 25.7℃ रिकॉर्ड हुआ।

  • बलिया में तापमान 26℃ और बांदा में 29.4℃ तक पहुंचा।

  • राज्य के कई हिस्सों में तापमान 30℃ से नीचे चला गया है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

अगले दो दिन मौसम रहेगा एक्टिव

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 48 घंटे तक प्रदेश में मौसम सक्रिय रहेगा। पश्चिमी यूपी में बारिश और ओलावृष्टि, जबकि पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों को अत्यधिक वर्षा और वज्रपात के समय खुले में न रहने की सलाह दी है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें