भारत में रोज़ाना लाखों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। रेलवे न केवल यात्रियों को अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से सुविधाएँ उपलब्ध कराता है, बल्कि ज़रूरतमंद लोगों के लिए किराए में छूट का भी प्रावधान करता है। आमतौर पर सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजनों को छूट मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी टिकट पर बड़ी राहत मिलती है? आइए जानते हैं किन बीमारियों के मरीज इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
1. कैंसर मरीजों को विशेष छूट
-
कैंसर के मरीज और उनके साथ सफर करने वाले एक अटेंडेंट को रेलवे किराए में बड़ी राहत देता है।
-
इलाज के लिए यात्रा करने पर एसी चेयर कार में 75%, एसी-3 और स्लीपर में 100%, जबकि फर्स्ट क्लास और सेकेंड एसी में 50% छूट मिलती है।
2. थैलेसीमिया, हार्ट और किडनी मरीज
-
थैलेसीमिया, हृदय रोगी और किडनी मरीजों को भी किराए में छूट का लाभ मिलता है।
-
हार्ट सर्जरी, किडनी ट्रांसप्लांट या डायलिसिस के लिए यात्रा करने वाले मरीज और उनके साथ एक व्यक्ति को एसी-3, एसी चेयर कार, स्लीपर, सेकेंड क्लास और फर्स्ट एसी में 75% छूट दी जाती है।
3. हीमोफीलिया मरीज
-
हीमोफीलिया से पीड़ित मरीज और उनके साथ एक व्यक्ति को भी यात्रा के दौरान छूट मिलती है।
-
इन्हें सेकेंड क्लास, स्लीपर, फर्स्ट क्लास, एसी-3 और एसी चेयर कार में 75% छूट मिलती है।
4. टीबी के मरीज
-
टीबी रोगी और उनके साथ सफर करने वाले व्यक्ति को भी राहत मिलती है।
-
इलाज के लिए यात्रा करने पर सेकेंड क्लास, स्लीपर और फर्स्ट क्लास में 75% छूट मिलती है।
5. अन्य बीमारियों के मरीज
-
कुष्ठ रोग (बिना संक्रमण वाले मरीज): सेकेंड, स्लीपर और फर्स्ट क्लास में 75% छूट।
-
एड्स मरीज: इलाज के लिए यात्रा पर सेकेंड क्लास में 50% छूट।
-
ओस्टोमी मरीज: फर्स्ट और सेकेंड क्लास में मासिक और तिमाही पास पर छूट।
-
एनिमिया मरीज: स्लीपर, एसी चेयर कार, एसी-3 और एसी-2 टियर में 50% छूट।










