PM Modi Birthday : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर देश-विदेश के नेताओं के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गज भी उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे हैं। टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी पीएम मोदी को बेहद खास अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी।
जडेजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर ‘माय मोदी स्टोरी’ के नाम से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से अपनी पहली मुलाकात को याद किया।
जडेजा और पीएम मोदी की पहली मुलाकात
जडेजा ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात नरेंद्र मोदी से साल 2010 में हुई थी, जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उस वक्त साउथ अफ्रीका के खिलाफ मोटेरा स्टेडियम (अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में मैच खेला जा रहा था। मैच से पहले धोनी ने मोदी से उनका परिचय कराया था।
जडेजा के मुताबिक, “धोनी भाई ने कहा कि ये रवींद्र जडेजा है। तब मोदी जी ने मुस्कुराते हुए कहा– ये तो अपना लड़का है, इसका ध्यान रखना।”
I first met Modi ji in 2010, when he was the Chief Minister of Gujarat. We had a match against South Africa in Ahmedabad, and the teams were lined up on the field for introductions just before the game began.
Modi ji arrived and shook hands with all the players. That was the… pic.twitter.com/2BU7Qw0wEf
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) September 16, 2025
जडेजा का गर्व का पल
जडेजा ने कहा कि मोदी जी के इस हल्के-फुल्के अंदाज़ और मुस्कान ने उन्हें बेहद खास महसूस कराया। उन्होंने लिखा कि “मेरी टीम के सामने उनके ये शब्द सुनकर मुझे गर्व हुआ। वह पल मेरी जिंदगी के अविस्मरणीय पलों में से एक है।”










