पत्नी ज्योति सिंह का पति पवन सिंह पर लगाए कई गंभीर आरोप, बोली- मुझे जबरन गर्भपात की दवा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। ज्योति का दावा है कि पवन सिंह ने उन्हें गर्भपात की दवाएं दीं और जब भी वह बच्चे की बात करतीं, तो उन्हें दवा खिलाई जाती थी। उन्होंने कहा कि लगातार तनाव और उपेक्षा से परेशान होकर उन्होंने स्लीपिंग पिल्स खा ली थीं।

“पवन झूठ बोल रहे हैं

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्योति सिंह ने कहा, “पवन सिंह ने जो बातें कही हैं, मैं उनके हर सवाल का जवाब देना चाहती हूं। मैं 5 अक्टूबर को उनके घर गई थी। उन्होंने कहा कि वहां पुलिस मौजूद थी, लेकिन ये गलत है। हमें गार्ड ने अंदर जाने से रोका था। थोड़ी देर बाद प्रशासन आया और हमें थाने चलने को कहा गया।”

ज्योति ने यह भी आरोप लगाया कि पवन सिंह और उनके भाई दोनों अलग-अलग बयान दे रहे हैं।

“पवन मेरा फोन नहीं उठाते

ज्योति ने कहा कि जब लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें बुलाया गया, तब भी मामला अदालत में लंबित था। “जब पवन को मेरी जरूरत थी, तब उन्होंने बुलाया, सिंदूर लगाया और मुझे साथ रखा। लेकिन अब वे संपर्क से बच रहे हैं। कई बार कॉल किया, पर पवन फोन नहीं उठाते।”

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं थी और तलाक का केस पवन सिंह की तरफ से फाइल हुआ था। “चुनाव में मेरा इस्तेमाल हुआ, और अब मुझे दरकिनार किया जा रहा है।”

पवन सिंह का पलटवार: “चुनाव से पहले क्यों नहीं दिखा अपनापन?”

जवाब में, पवन सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, “बिहार चुनाव से पहले ज्योति जी का ये अपनापन क्यों नहीं दिखा? जब वो लखनऊ आईं, उस वक्त मेरी तबीयत खराब थी और मैं मीटिंग में था। फिर भी वो आ गईं और विवाद खड़ा हो गया।”

उन्होंने आगे कहा, “ज्योति जी आज जो स्नेह दिखा रही हैं, ये तब क्यों नहीं दिखाया जब मैं मुश्किल दौर से गुजर रहा था? जब मैं अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान से मिला, तभी ये सब शुरू हो गया।”

“मेरी बेटी को विधायक बना दीजिए”

पवन सिंह ने यह भी खुलासा किया कि ज्योति सिंह के पिता ने उनसे बेटी को विधायक बनाने की मांग की थी। उन्होंने कहा, “मैंने साफ कहा था कि ये हमारे अधिकार में नहीं है। लेकिन ऐसा लगता है कि सत्ता और राजनीति पाने की चाह में ये सब हो रहा है।”

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें