लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में कई जिलों के अपर पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारी बदली गई है। सरकार ने सभी अफसरों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर अपनी नई तैनाती पर आज ही कार्यभार संभालें।
इन अफसरों को मिली नई तैनाती:
-
महेश सिंह अत्रि – बने मुरादाबाद के नए अपर पुलिस अधीक्षक
-
डॉ. अर्चना सिंह – नियुक्त हुईं अपर पुलिस उपायुक्त, कानपुर नगर
-
धर्मेंद्र सचान – अब लखनऊ पुलिस मुख्यालय में होंगे एएसपी
-
प्रमोद कुमार यादव – बने उपसेनानायक, 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी
-
राजेंद्र प्रसाद यादव – सतर्कता अधिष्ठान में तैनात
-
मोहिनी पाठक – एएसपी, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ
-
अनूप कुमार – एएसपी, जनपद मऊ
-
रंजन सिंह – स्टाफ ऑफिसर, पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना), डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ
-
अभय कुमार मिश्र – सतर्कता अधिष्ठान, उत्तर प्रदेश
-
अशोक कुमार यादव – एएसपी, आर्थिक अपराध शाखा (EOW), लखनऊ
-
कृष्ण कान्त सरोज – एएसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, मेरठ
-
डॉ. राजीव कुमार सिंह – सतर्कता अधिष्ठान, यूपी
-
डॉ. हृदेश कठेरिया – ग्रामीण क्षेत्र, बदायूं के एएसपी
-
राहुल मिश्रा – एएसपी (उत्तरी), देवरिया
-
अरविंद कुमार वर्मा – एएसपी, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ
सरकार का स्पष्ट निर्देश:
राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तुरंत कार्यमुक्त हों और आज ही नई पोस्टिंग पर जॉइन करें। इस आदेश की जानकारी संबंधित अधिकारियों को ईमेल या फैक्स के माध्यम से तत्काल भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रशासनिक स्तर पर भी हुए बदलाव, SDM के तबादले
इससे पहले रविवार को राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 66 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। इसके बाद सोमवार को भी 12 और अफसरों को नई तैनाती दी गई। इन तबादलों में कई जिलों के उप जिलाधिकारी (SDM) भी शामिल रहे।










