यूपी पुलिस भर्ती में हुआ बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक बार करना होगा रजिस्ट्रेशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक जरूरी बदलाव लागू हो गया है। अब यूपी पुलिस में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर जैसे पदों पर आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। यह नई प्रक्रिया 31 जुलाई 2025 से लागू हो चुकी है।

अब एक बार रजिस्ट्रेशन, हर भर्ती में आसानी

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद अभ्यर्थियों को हर बार अलग-अलग आवेदन पत्र नहीं भरना पड़ेगा। एक बार OTR कराने के बाद, उम्मीदवार अपनी डिटेल्स को बार-बार नहीं भरेंगे और विभिन्न पदों पर तेज़ी और सरलता से आवेदन कर सकेंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर OTR प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

OTR से क्या होगा फायदा?

इस प्रणाली का उद्देश्य भर्ती को अधिक पारदर्शी, सहज और व्यवस्थित बनाना है। एक बार विवरण अपलोड करने के बाद, न तो बार-बार दस्तावेज़ जमा करने की ज़रूरत होगी और न ही जानकारी दोहराने की। इससे न केवल प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि उम्मीदवारों का डाटा भी सुरक्षित रहेगा।

कई अपर पुलिस अधीक्षक और एसडीएम का तबादला

प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कई जिलों के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और एसडीएम स्तर के अफसरों को इधर से उधर किया गया है।

तबादला सूची में शामिल अधिकारी:

  • महेश सिंह अत्रि – मुरादाबाद

  • डा. अर्चना सिंह – कानपुर नगर

  • धर्मेन्द्र सचान – पुलिस मुख्यालय, लखनऊ

  • प्रमोद कुमार यादव – 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी

  • राजेन्द्र प्रसाद यादव – सतर्कता अधिष्ठान

  • मोहिनी पाठक – यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड, लखनऊ

  • अनूप कुमार – जनपद मऊ

  • रंजन सिंह – पुलिस महानिदेशक कार्यालय, लखनऊ

  • अभय कुमार मिश्र – सतर्कता अधिष्ठान

  • अशोक कुमार यादव – EOW मुख्यालय, लखनऊ

  • कृष्ण कान्त सरोज – अभिसूचना, मेरठ

  • डा. राजीव कुमार सिंह – सतर्कता अधिष्ठान

  • डा. हृदेश कठेरिया – बदायूँ (ग्रामीण)

  • राहुल मिश्रा – देवरिया (उत्तर)

  • अरविन्द कुमार वर्मा – मुख्यालय, लखनऊ

सरकार ने आदेश में साफ किया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को आज ही पुराने पद से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती पर ज्वॉइन करना होगा। इस आदेश की सूचना संबंधित विभागों को ईमेल और फैक्स के माध्यम से तत्काल भेजने को कहा गया है।

हाल ही में बदले गए थे कई SDM

इसके पहले भी रविवार को प्रदेश में 66 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इसके अगले ही दिन सोमवार को भी 12 और अधिकारियों को इधर-उधर किया गया। इन तबादलों में कई जिलों के एसडीएम भी शामिल थे।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें