मणिपुर दौरे से पीएम मोदी ने दी नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बधाई, कही ये बड़ी बात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इम्फाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर के दौरे पर पहुंचे। जातीय हिंसा की घटनाओं के करीब दो साल बाद यह उनका पहला मणिपुर दौरा रहा। इस दौरान उन्होंने राज्य से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं की घोषणा और शुभारंभ किया। साथ ही, पहली बार नेपाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और वहां बनी नई अंतरिम सरकार का भी जिक्र किया।

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता साझा इतिहास और संस्कृति पर आधारित है। उन्होंने नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की को पदभार ग्रहण करने पर 140 करोड़ भारतीयों की ओर से बधाई दी। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि सुशीला कार्की नेपाल में शांति, स्थिरता और विकास का नया अध्याय लिखेंगी।

महिला सशक्तिकरण का उदाहरण

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्की के पद संभालने को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी नेपाल की जनता ने लोकतंत्र की परंपरा को मजबूत बनाए रखा है, जो सराहनीय है।

नेपाल में बदलती सोच की सराहना

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने नेपाल के युवाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में नेपाल के युवा-युवतियां सड़कों की सफाई और रंग-रोगन जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह नई पीढ़ी की सकारात्मक सोच और उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ते कदम का संकेत है।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल की जनता और नई सरकार को शुभकामनाएं दीं और आश्वस्त किया कि भारत हमेशा नेपाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेगा।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें