New Rules from November 1st : GST से लेकर आधार कार्ड तक, आज से बदल गए ये बड़े नियम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही आम जनता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव हो गए हैं। इन नए प्रावधानों का असर सीधे आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। बैंकिंग से लेकर टैक्स और सरकारी दस्तावेज़ों से जुड़े ये नियम अब लागू हो चुके हैं। आइए जानते हैं, 1 नवंबर से हुए इन बड़े बदलावों के बारे में—

1. एसबीआई कार्ड पर नई चार्ज व्यवस्था

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं के लिए फीस संरचना में बदलाव किया है। अब अगर आप स्कूल या कॉलेज फीस जैसे शिक्षा संबंधी भुगतान थर्ड पार्टी ऐप्स (जैसे CRED या MobiKwik) से करते हैं, तो 1% अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके अलावा, Paytm या PhonePe जैसे डिजिटल वॉलेट में ₹1,000 से अधिक की राशि लोड करने पर भी 1% चार्ज लगेगा।

2. आधार अपडेट चार्ज में राहत और बदलाव

UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड अपडेट को पूरी तरह मुफ्त कर दिया है। यह सुविधा एक साल तक रहेगी। वहीं वयस्कों के लिए नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट कराने पर ₹75 और बायोमीट्रिक अपडेट के लिए ₹125 शुल्क देना होगा। अब कुछ बुनियादी जानकारी बिना दस्तावेज़ अपलोड किए भी बदली जा सकेगी।

3. जीएसटी ढांचे में बड़ा सुधार

सरकार ने 1 नवंबर से जीएसटी स्लैब को सरल बनाते हुए 12% और 28% वाले स्लैब खत्म कर दिए हैं। अब केवल दो मुख्य स्लैब रहेंगे। विलासिता और हानिकारक वस्तुओं पर अधिकतम 40% तक का टैक्स लगेगा। इससे टैक्स व्यवस्था और पारदर्शी होने की उम्मीद है।

4. बैंक नॉमिनेशन के नए नियम लागू

अब बैंक खातों, लॉकरों या सेफ कस्टडी में अधिकतम चार नॉमिनी जोड़े जा सकेंगे। नॉमिनी जोड़ने या बदलने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है, जिससे आपात स्थिति में परिवार को खाते तक पहुंच आसान होगी।

5. एनपीएस से यूपीएस में शिफ्ट करने की समयसीमा बढ़ी


केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर — जो कर्मचारी नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में आना चाहते हैं, अब उनके पास 30 नवंबर तक का समय है। यह बढ़ी हुई समयसीमा उन्हें अपने निर्णय की समीक्षा करने का अवसर देगी।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें