Bank Holidays November 2025 : नवंबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब रहेंगी बैंक की छुट्टियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bank Holidays November 2025 : अगर इस महीने यानी नवंबर 2025 में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की पूरी जानकारी जरूर ले लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इस महीने बैंकों में कुल 11 दिन अवकाश रहेगा। हालांकि ये छुट्टियां पूरे देश में एक समान नहीं होंगी, बल्कि राज्य-दर-राज्य अलग-अलग होंगी।

आरबीआई के मुताबिक, कुछ तारीखों पर जहां एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे, वहीं दूसरे राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। नवंबर महीने की इन छुट्टियों में सभी रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल हैं।

ग्राहक इन अवकाश वाले दिनों में अपने वित्तीय लेनदेन ऑनलाइन माध्यमों से कर सकेंगे। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई (UPI) और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह सुचारू रूप से चलती रहेंगी। हालांकि, बैंक शाखाओं में चेक क्लीयरिंग और अन्य काउंटर सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

नवंबर 2025 के बैंक अवकाश सूची:

  • 2 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

  • 5 नवंबर (बुधवार): गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा (कई राज्यों में)

  • 7 नवंबर (शुक्रवार): मेघालय में वांगला फेस्टिवल

  • 8 नवंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार

  • 9 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

  • 11 नवंबर (मंगलवार): सिक्किम में ल्हाबाब दुचेन पर्व

  • 16 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

  • 22 नवंबर (शनिवार): चौथा शनिवार

  • 23 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

  • 30 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

इसलिए यदि आप बैंक से संबंधित कोई जरूरी कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो इन तिथियों को ध्यान में रखकर ही अपनी योजना बनाएं ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें