वाराणसी: ससुराल में नवविवाहिता ने फांसी से लगाकर मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही इलाके में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर मौत हो गई। मृतका की पहचान नेहा वर्मा के रूप में हुई है, जिसकी शादी लगभग एक साल पहले हुई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि नेहा की हत्या की गई है। उनका कहना है कि नेहा और उसके पति के बीच अक्सर विवाद होता था, क्योंकि पति के किसी अन्य महिला से संबंध थे। जानकारी के अनुसार, पति रेलवे विभाग में कार्यरत है। घटना की सूचना मिलने पर भी वह पत्नी को बचा नहीं सका।

सूचना मिलते ही चितईपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें