नए साल की शुरुआत उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक बदलावों के साथ होने जा रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा reshuffle तैयार किया है। 1 जनवरी से 24 IAS अधिकारियों को पदोन्नति मिलने वाली है। इसके लिए मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक पूरी कर ली गई है।
इस बार 25 साल की निष्कलंक सेवाकाल की शर्त पूरी करने वाले 2001 बैच के चार वरिष्ठ IAS अधिकारियों को प्रमुख सचिव (Principal Secretary) पद पर प्रमोशन दिया जाएगा।
ये अधिकारी बनेंगे प्रमुख सचिव
1. शशि भूषण लाल सुशील
देवीपाटन के मंडलायुक्त और 2001 बैच के वरिष्ठ IAS शशि भूषण लाल सुशील भी प्रमुख सचिव बनेंगे। सहारनपुर निवासी सुशील का जन्म 1 जुलाई 1973 को हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1 जून 2002 को असिस्टेंट मजिस्ट्रेट, लखनऊ के रूप में की थी।
अक्टूबर 2012 में उन पर गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें निलंबन का सामना करना पड़ा। अब फिर से उन्हें प्रमुख सचिव पद पर प्रमोशन मिल रहा है।
2. अजय कुमार शुक्ला
नगर विकास विभाग में सचिव पद पर तैनात सीनियर IAS अजय कुमार शुक्ला को भी प्रमुख सचिव बनने का मौका मिल गया है। वे लंबे समय तक निर्वाचन विभाग में रहे और राज्य निर्वाचन अधिकारी भी रहे। 2001 बैच के यह अधिकारी अब नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
3. अपर्णा यू
UP सरकार में चिकित्सा शिक्षा सचिव और NHM की निदेशक अपर्णा यू भी प्रमोशन सूची में शामिल हैं। 2001 बैच की अधिकारी अपर्णा यू का नाम आंध्र प्रदेश के कौशल विकास घोटाले और यूपी पावर कॉर्पोरेशन पेंशन घोटाले की जांच में भी सामने आया था। वर्तमान में मामले की CBI जांच जारी है, फिर भी उन्हें प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति मिल रही है।
4. एसवीएस रंगाराव
राजस्व बोर्ड के सदस्य एसवीएस रंगाराव का नाम भी इस सूची में शामिल है। 2001 बैच के इस वरिष्ठ IAS अधिकारी को भी प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति की स्वीकृति मिल गई है। इन चारों को अब स्वतंत्र विभागों की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है।
20 IAS अधिकारी बनेंगे सचिव
DPC की बैठक में 2010 बैच के 20 IAS अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव पद पर प्रमोशन की मंजूरी दी गई है। इस बैच के अधिकतर अधिकारी विशेष सचिव पद पर कार्यरत हैं। इसी बैच की चर्चित अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, जो वर्तमान में लखीमपुर खीरी की DM हैं, सचिव पद पर प्रमोशन के बाद मंडलायुक्त जैसी बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकती हैं।
अन्य बैचों को भी मिली ग्रेड पे मंजूरी
-
2013 बैच के एक अधिकारी को चयन ग्रेड की मंजूरी
-
2017 बैच के एक अधिकारी को प्रशासनिक ग्रेड पे की स्वीकृति
नियुक्ति विभाग जल्द ही पदोन्नति के आदेश जारी करेगा, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे।
नए साल में बड़े बदलाव के संकेत
पदोन्नतियों के बाद यूपी की नौकरशाही में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक नए प्रमुख सचिवों को स्वतंत्र विभागों की कमान
-
सचिव बनने वाले अधिकारियों को मंडलायुक्त जैसे अहम पद
-
कई जिलों में DM स्तर पर भी बदलाव की संभावना










