पप्पू यादव का जिन्ना पर बयान, कहा- गाली देना सही नहीं….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना : बिहार की सियासत इन दिनों चुनावी गर्मी से तप रही है और इसी बीच पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के एक बयान ने देशभर में नई बहस को जन्म दे दिया है। मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर दिए गए उनके हालिया बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

जिन्ना को गाली देना सही नहीं– पप्पू यादव

सोमवार को एक इंटरव्यू में एएनआई से बात करते हुए पप्पू यादव ने मोहम्मद अली जिन्ना के बचाव में खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा,“जिन्ना चाहे जैसे भी रहे हों, उन्हें गाली देना उचित नहीं है। देश के बंटवारे में सिर्फ उन्हीं की भूमिका नहीं थी, हालात ही ऐसे थे।” इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की पाकिस्तान यात्रा का जिक्र करते हुए सवाल उठाया- “किसने जिन्ना की मजार पर चादर चढ़ाई थी?”

नीतीश सरकार पर बीजेपी की साजिश का आरोपपप्पू यादव ने नीतीश कुमार की गिरती साख और बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “बिहार की घटनाएं और सुरक्षा हालात बीजेपी की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हैं, जिससे नीतीश कुमार की छवि को नुकसान पहुंचे।”

इसके साथ ही उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों नेता उस नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं, जिसके साथ वे खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं। पप्पू यादव का दावा है कि “इन दोनों नेताओं के बयान यह साफ इशारा कर रहे हैं कि वे नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेंगे।”

मुंबई में राज ठाकरे से सीधी टक्कर का ऐलानमराठी भाषा विवाद पर बोलते हुए पप्पू यादव ने साफ शब्दों में कहा कि “हम मुंबई में मनसे प्रमुख राज ठाकरे से भिड़ेंगे। बिहार में किसी मराठी संगठन को काम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।”

तेजस्वी अहंकारी युवराज हैं”

 

9 जुलाई को महागठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच पर चढ़ने से रोके जाने पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। पप्पू यादव ने कहा, “मैं गिर गया, मुझे चोट आई। मैं किसी के पीछे नहीं भागता। पूरी दुनिया पप्पू यादव को चाहती है। मैं किसी ‘अहंकारी युवराज’ के साथ मंच साझा नहीं करूंगा। चूंकि वहां मेरे नेता राहुल गांधी मौजूद थे, इसलिए मुझे वहां रहने की कोई जरूरत नहीं थी।”

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें