वाराणसी से पूर्वांचल को PM Modi का बड़ा तोहफा, 2200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एक बार फिर पूर्वांचल के विकास को रफ्तार दी। उन्होंने सेवापुरी के बनौली गांव में एक विशाल जनसभा के मंच से करीब 2200 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

सिर्फ इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने देशभर के 9.70 करोड़ किसानों के खाते में ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ (PM-KISAN) की 20वीं किस्त भी ट्रांसफर की। इसमें वाराणसी के 2.21 लाख से अधिक किसान लाभार्थी रहे।

इन 14 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण (मूल्य: ₹565.35 करोड़)

  • वाराणसी-भदोही मार्ग का चौड़ीकरण

  • 36वीं वाहिनी PAC में बहुउद्देशीय भवन का निर्माण

  • महामना कैंसर संस्थान में रेडिएशन और रोबोटिक यूनिट की शुरुआत

  • कालिका धाम मंदिर में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार

  • ग्रामीण पेयजल योजना और घाटों का पुनर्निर्माण

  • डॉग केयर सेंटर और सरकारी विद्यालयों का जीर्णोद्धार

38 नई परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास (मूल्य: ₹1618.10 करोड़)

  • होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना

  • स्मार्ट अंडरग्राउंड केबलिंग योजना

  • मुंशी प्रेमचंद संग्रहालय का निर्माण (लमही में)

  • गंगा घाटों का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार

  • लाइब्रेरी, पार्क, तालाब और पर्यटन स्थलों का विकास

  • शहीद उद्यान, मल्टीलेवल पार्किंग, और सिटी फैसिलिटी सेंटर जैसी नगरीय सुविधाएं


पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर PM-KISAN योजना के तहत किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 20वीं किस्त जारी की। इससे देशभर के लगभग 9.7 करोड़ किसानों को सीधा फायदा मिला, जिनमें वाराणसी के 2.21 लाख किसान भी शामिल हैं।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें