सरकारी बैंक में नौकरी का शानदार मौका : IBPS Clerk Recruitment 2025 के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

IBPS Clerk Recruitment 2025: अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत देशभर के कई सरकारी बैंकों में 10,277 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

IBPS Clerk 2025: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले https://ibps.in वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर “CRP Clerks-XV” सेक्शन में जाएं।

  3. Apply Online” बटन पर क्लिक करें।

  4. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और अपनी जानकारी दर्ज करें।

  5. जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, आईडी प्रूफ आदि) अपलोड करें।

  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

  7. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

योग्यता और उम्र सीमा

  • शैक्षिक योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना जरूरी है।

  • आयु सीमा: न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए।

  • आरक्षण: SC/ST/OBC/PWD वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

वेतन और लाभ

चयनित उम्मीदवारों को ₹24,050 से ₹64,480 तक का बेसिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते जैसे HRA, DA आदि भी दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया: तीन चरणों में होगा सेलेक्शन

IBPS क्लर्क भर्ती में चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी:

  1. प्रीलिम्स परीक्षा (Preliminary CBT) – ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा

  2. मुख्य परीक्षा (Mains CBT) – ऑनलाइन मुख्य परीक्षा

  3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) – योग्य अभ्यर्थियों के डॉक्युमेंट्स की जांच

मुख्य परीक्षा पास करने के बाद, दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर अंतिम चयन (Final Selection) किया जाएगा।

नोट: आवेदन करने की अंतिम तिथि और परीक्षा की तारीखें जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से ibps.in वेबसाइट चेक करते रहें।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें