वाराणसी में कोचिंग संचालक पर छात्रा से छेड़छाड़ और धमकी का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने कोचिंग संचालक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा का आरोप है कि कोचिंग संचालक ने उसके साथ गलत हरकतें कीं और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कोचिंग संचालक अमित कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ाई के दौरान किया परेशान

छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दौलतपुर, पहाड़िया क्षेत्र स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने जाती थी। वहां के संचालक अमित कुमार शुरू से ही उसे परेशान करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि कोचिंग के दौरान आरोपी उससे छेड़छाड़ करता था और कई बार जबरदस्ती करने की कोशिश भी करता था।

युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली।

कोचिंग छोड़ने पर दी वीडियो वायरल करने की धमकी

पीड़िता के अनुसार बदनामी के डर से उसने कोचिंग जाना बंद कर दिया। इसके बाद भी आरोपी उसे रास्ते में रोककर परेशान करने लगा। वह बार-बार कोचिंग में वापस आने का दबाव बनाते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।

छात्रा ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों से वह काफी डरी हुई है, इसलिए उसने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी अमित कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(2) और 74 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार घटना से जुड़े तथ्यों की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें