Varanasi : शहर में शनिवार को विद्युत रखरखाव और फीडर अलग करने के कार्य के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार सात फीडरों से जुड़े इलाकों में तय समय के दौरान बिजली कटौती की जाएगी।
बताया गया कि विद्यापीठ उपकेंद्र के बादशाबाग और आईपी मॉल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में शनिवार को दिन में 1 बजे से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा बेनियाबाग उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले आवश्यक कार्य निपटा लें और सहयोग करें। विभाग का कहना है कि कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को अधिक असुविधा न हो।










