पुतिन के भारत दौरे पर अखिलेश यादव का निशाना, बोले- व्यापार करने आए हैं, मदद के लिए नहीं…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत यात्रा पर हैं और इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुतिन के दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति यहां किसी की मदद करने नहीं, बल्कि व्यापारिक फायदे के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि रूस और चीन के रिश्ते काफी मजबूत हैं, इसीलिए भारत को इस यात्रा को सही परिप्रेक्ष्य में देखना चाहिए।

डॉलर बढ़ गया, टैरिफ बढ़ गया… रूस मदद नहीं करेगा

लखनऊ में प्रेस से बात करते हुए अखिलेश यादव ने आर्थिक मुद्दों को सामने रखते हुए कहा, आज डॉलर कहां पहुंच गया है? टैरिफ बढ़ गया है। अगर रूस के राष्ट्रपति आए हैं तो वह व्यापार के लिए आए हैं, आपकी कोई मदद नहीं होने वाली।”

उन्होंने इसी दौरान कफ सिरप मामले और SIR प्रक्रिया पर भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। अखिलेश ने वोटर लिस्ट को आधार कार्ड से जोड़ने की मांग दोहराते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को परेशान करना है।

मतदाता सूची को आधार से क्यों नहीं जोड़ रहे?”

सपा प्रमुख ने कहा, जब आधार कार्ड बैंक खातों से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस, जमीन की रजिस्ट्री, मेडिकल सुविधा, पासपोर्ट तक हर चीज़ से जुड़ा है, तो फिर मतदाता सूची को आधार से जोड़ने में समस्या क्यों है? सरकार सिर्फ जनता को परेशान कर रही है।”

कफ सिरप मामले पर सख्त टिप्पणी

कफ सिरप तस्करी मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीखा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस नेटवर्क में प्रशासन, पुलिस और भाजपा के कुछ लोग शामिल हैं।

उन्होंने पूछा, आज बुलडोज़र कहां है? PDA पर सबसे ज्यादा बुलडोज़र चला, सबसे ज्यादा अन्याय PDA समाज पर हुआ है। अखिलेश ने दावा किया कि जनता ने मन बना लिया है कि इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करना है।

NRC पर भी हमला: SIR तो NRC का छोटा रूप है

अखिलेश यादव ने कहा कि जब भारत विश्व राजनीति में आगे बढ़ रहा है तो सुरक्षा और नीति निर्माण पर भी ध्यान देना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने टिप्पणी की, भाजपा संविधान को मानने वाली पार्टी नहीं है। SIR दरअसल NRC का शॉर्ट वर्ज़न है।”

यूपी में घुसपैठ को लेकर सरकार पर कटाक्ष

हाल ही में यूपी में घुसपैठियों की खोज अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, बिहार में कितना निकल गया? यूपी में कोई घुसपैठी नहीं है। यह सरकार गरीबों के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर लखनऊ में घुसपैठी पाए गए, तो देश के प्रधानमंत्री क्या कर रहे थे?

बाबा साहेब के कार्यक्रम रद्द होने पर भाजपा पर वार

6 दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम रद्द किए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा,
“बीजेपी संविधान विरोधी है। वह बाबा साहेब के विचारों के भी खिलाफ है। इसलिए कार्यक्रम कैंसल कराया गया।”

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें