वाराणसी में SIR अभियान तेज, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने किया बूथों का औचक निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को गति देने के लिए वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने आज बड़े स्तर पर सड़क पर उतरकर जनसंपर्क अभियान चलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न बूथों पर पहुँचकर मतदाता सूची सुधार कार्य की स्थिति का जायजा लेते दिखाई दिए। साथ ही लोगों से निर्धारित समय के भीतर फॉर्म भरने और जमा करने की अपील की।

अभियान के तहत आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने दुर्गाकुंड स्थित अंध विद्यालय के बूथ संख्या 312, 313, 314 और 315 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने BLOs से पुनरीक्षण की प्रगति जानी और वहीं मौजूद नागरिकों से सीधे संवाद कर उन्हें प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया। डॉ. दयालु ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ना, संशोधन कराना और त्रुटियों को दूर करना केवल प्रशासनिक काम नहीं, बल्कि लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मिशन मोड में काम करते हुए हर पात्र नागरिक तक पहुँचें और अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा कराने के लिए प्रेरित करें। मंत्री ने कहा, “मतदाता सूची शुद्ध और व्यवस्थित होगी, तभी लोकतांत्रिक अधिकारों का सही लाभ लोगों तक पहुँच सकेगा।”

भ्रमण के दौरान उन्होंने दर्जनों मतदाताओं से मुलाकात कर फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई। विशेष रूप से नए मतदाताओं, महिलाओं और नए क्षेत्रों में स्थानांतरित लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।

जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि कुछ दिन पहले भी डॉ. दयालु ने मध्यमेश्वर मंडल के विभिन्न वार्डों में कार्यकर्ताओं के साथ बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया था। इस दौरान पार्षद अक्षयबर सिंह, सौरभ पाठक, संंतोष सैनी, गौरव राठी, संजय मिश्रा, सौरभ राय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें