Russian plane crash : घने जंगल में क्रैश हुआ रूसी विमान, 50 लोगों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Russian Plane Crash : रूस से एक बड़ी विमान दुर्घटना की खबर सामने आई है। गुरुवार, 24 जुलाई को अंगारा एयरलाइंस का एक पैसेंजर प्लेन लापता हो गया था, लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हादसा चीन की सीमा से सटे अमूर इलाके के टिंडा शहर के पास हुआ।

लैंडिंग की कोशिश में टूटा संपर्क

रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक, An-24 मॉडल का यह विमान जब टिंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। बताया गया है कि पहली लैंडिंग की कोशिश असफल रहने के बाद पायलट दोबारा लैंडिंग के लिए विमान को घुमा रहा था, उसी दौरान विमान रडार से गायब हो गया।

विमान में सवार थे 50 लोग

रीजनल गवर्नर वासिली ओरलोव ने जानकारी दी कि विमान में कुल 50 लोग सवार थे, जिसमें पांच बच्चे और छह क्रू मेंबर शामिल थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम को विमान का मलबा जलता हुआ मिला, जिससे पुष्टि हो गई कि यह विमान क्रैश हो चुका है।

पायलट की गलती या खराब मौसम?

‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि खराब मौसम के कारण पायलट को रनवे स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया, और दूसरी लैंडिंग की कोशिश के दौरान हादसा हो गया। हालांकि, अभी जांच जारी है और पायलट की गलती को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है।

1976 में बना था विमान

बताया गया है कि यह विमान करीब 50 साल पुराना था। टेल नंबर से पता चला है कि इसे 1976 में तैयार किया गया था। इतने पुराने विमान की तकनीकी खामियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

क्या बोले एयरपोर्ट अधिकारी?

टिंडा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि प्लेन लैंडिंग की दूसरी कोशिश में था, जब वह रडार से गायब हुआ। हादसे को लेकर फिलहाल गहन जांच चल रही है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें