मिर्जापुर : रील बनाना पड़ा युवकों को महंगा, बेकाबू स्कॉर्पियो ने 4 को रौंदा, एक की मौत, तीन घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिर्जापुर। जिले के चुनार थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जमुई गांव में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब कुछ युवक मोबाइल से रील बना रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो पहले हैंडपंप से टकराई और फिर बेकाबू होकर एक घर में जा घुसी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की हालत बिगड़ने पर उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और गांववालों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और लोगों को समझाकर जाम हटवाया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्कॉर्पियो चालक की तलाश जारी है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें