Saiyaara Box Office Collection: ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, ओपनिंग डे पर ‘छावा’ को पीछे छोड़ की जबरदस्त कमाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Saiyaara Box Office Collection : डायरेक्टर मोहित सूरी एक बार फिर अपने पसंदीदा जॉनर– इमोशनल और म्यूजिकल लव स्टोरी के साथ लौटे हैं। इस बार उन्होंने दो नए चेहरों– अहान पांडे और अनीत पड्डा को लेकर फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara Box Office Collection) बनाई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर बड़ी शुरुआत करेगी, और वैसा ही हुआ।

Saiyaara Box Office Collection : एडवांस बुकिंग से ही हुआ बड़ा धमाका

सैक्निल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 9.39 करोड़ रुपये कमा लिए थे, जो दो नए सितारों की फिल्म के लिए बेहद शानदार माना जा रहा है। पहले दिन की कमाई के पूर्वानुमान 20 से 25 करोड़ रुपये के बीच लगाए जा रहे थे।

पहले ही दिन की कमाई: ‘सैयारा’ ने किया कमाल

शाम 7:10 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, ‘सैयारा’ ने 14.07 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं, लेकिन शुरुआती प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों तक पहुंच रही है।

कम बजट, बड़ी कमाई – ‘छावा’ को कैसे पछाड़ा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यशराज बैनर की इस फिल्म का कुल बजट करीब 60 करोड़ रुपये है (जिसमें मार्केटिंग और प्रिंट कॉस्ट शामिल हैं)।  वहीं दूसरी ओर, विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’, जिसे अब तक की सबसे बड़ी हिट माना गया, उसका बजट 130 करोड़ रुपये था और इसने पहले दिन 31 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

अब अगर हम कमाई बनाम बजट के अनुपात की बात करें, तो ‘सैयारा’ ने अपने बजट का लगभग 23.45% पहले ही दिन निकाल लिया है, जबकि ‘छावा’ ने 23.84%। ऐसे में प्रेडिक्शन के मुताबिक ‘सैयारा’ थोड़ी ही देर में इस प्रतिशत को भी पार कर सकती है।

कहानी और एक्टिंग ने जीता दिल

फिल्म रिव्यू के मुताबिक, ‘सैयारा’ की लव स्टोरी दर्शकों के दिल को छू रही है। एबीपी न्यूज ने दोनों नए कलाकारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। डायरेक्टर मोहित सूरी ने ‘आशिकी 2’, ‘एक विलेन’ और ‘मर्डर 2’ जैसी हिट लव स्टोरीज़ देने के बाद इस बार भी वही पुराना जादू दोहराया है।

फाइनल वर्डिक्ट आने बाकी है

फिलहाल ‘सैयारा’ का ओपनिंग डे प्रदर्शन बहुत मजबूत दिख रहा है। अब देखना ये होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म क्या रिकॉर्ड बनाती है और क्या यह ‘छावा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के क्लब में शामिल हो पाती है या नहीं।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें