शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ी, पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। रविवार को लगातार कमजोरी महसूस होने के बाद उन्हें पुणे स्थित Ruby Hall Clinic में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के अनुसार, पवार पिछले कुछ समय से गंभीर खांसी से परेशान हैं और उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ की शिकायत रही है। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है।

पहले भी हो चुके हैं भर्ती

गौरतलब है कि इससे पहले 9 फरवरी को भी खांसी की समस्या के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों के इलाज के बाद तबीयत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि अब फिर से कमजोरी बढ़ने के कारण एहतियातन उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, प्राथमिक चिंता उनकी गंभीर खांसी को लेकर है। आवश्यक जांचें की गई हैं और उनका इलाज विशेषज्ञों की निगरानी में जारी है।

वरिष्ठ नेता की सेहत को लेकर समर्थकों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें